फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trader beaten up after paying Rs 9,000, seven arrested

नौ हजार देकर कराई व्यापारी की पिटाई, सात गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 20 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Trader beaten up after paying Rs 9,000, seven arrested
नगीना। किराना व्यापारी से मारपीट करते हुए 80 हजार लूटने के मामले में पुलिस के खुलासे के साथ ही नया मोड़ आ गया। दरअसल बीस हजार में सौदा किया और नौ हजार एडवांस देकर व्यापारी पर हमला कराया गया। पुलिस ने मारपीट करने का ठेका लेने वाले समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जानलेवा हमले की धाराओं में चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ नगीना डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 12 जून को गांव अलीपुरा जट निवासी मो. आजम ने केस दर्ज कराते हुए उसकी लाठी डंडों से पिटाई करने और 80 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ग्राम अलीपुरा जट निवासी अरशद, लुकमान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद फरमान, सलीम, ग्राम नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा निवासी विकुल शर्मा उर्फ लक्की, नगीना के मोहल्ला शाहजहीर निवासी मोहम्मद जाकिर व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अरशद ने पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए सद्दाम को पैसे दिए। सद्दाम ने बीस हजार रुपये में मारपीट करने का ठेका लक्की को दे दिया। लक्की ने अपने संग चार अन्य आरोपी लिए। इन पांचों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। सीओ ने बताया कि लुकमान द्वारा इस घटना को अपने जानकार लड़कों से करवा देने की बात कहने पर दावत के नाम पर नौ हजार रुपये अरशद से ले लिए। बताया गया कि लक्की का भाई एक संगठन में पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed