फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor-trolley stuck at railway crossing in Kharkhoda, Khurja passenger train stood for 40 minutes

खरखौदा में रेलवे फाटक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 40 मिनट खड़ी रही खुर्जा पैसेंजर

Wed, 03 Sep 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley stuck at railway crossing in Kharkhoda, Khurja passenger train stood for 40 minutes
खरखौदा। कस्बे में खुर्जा-मेरठ रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खराब हो गई। रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण खुर्जा-मेरठ पैसेंजर 40 मिनट तक खरखौदा स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रैक से हटाकर ट्रैक सुचारु कराया। रेलवे सुरक्षा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खरखौदा स्टेशन मास्टर मुकेश मीणा के अनुसार, मोहिद्दीनपुर रोड स्थित गेट संख्या- 47 सी के समतल क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन संजीव कटारिया ने सूचना दी कि रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम करीब 6:00 बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली क्रॉसिंग पार करने के दौरान ट्रॉली का हुक टूट गया तथा ट्रैक बाधित हो गया। उधर, खुर्जा-मेरठ पैसेंजर भी खरखौदा स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। करीब 40 मिनट तक जब ट्रैक से ट्रॉली नहीं हटी तो स्टेशन मास्टर अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रॉसिंग पर अस्थाई रूप से जंजीर डलवाकर खुर्जा-मेरठ पैसेंजर को पास कराया। बाद में घटना की सूचना मुरादाबाद कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर हापुड़ से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। बाद में जेसीबी से ट्रॉली को ट्रैक से हटाया गया। गेटमैन द्वारा समय से स्टेशन को सूचित करने पर बड़ा हादसा टला। गेटमैन संजीव कटारिया की ओर से ट्रैक्टर चालक अमरोहा जनपद के जडोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed