फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor rally to begin from Ramraj postponed today

रामराज से आज शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली स्थगित

Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor rally to begin from Ramraj postponed today
रामराज से आज शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली स्थगित
विज्ञापन

हस्तिनापुर। छह मार्च को रामराज के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नजीबाबाद शाहजहांपुर मुरादाबाद होते हुए गाजीपुर बॉर्डर जाने वाली ट्रैक्टर रैली की स्थगित कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को पूरे दिन ट्रैक्टर रैली की गतिविधियों को जानने के लिए एलआईयू भी लगा रहा।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से निर्देश प्राप्त हुआ है कि रामराज से ऐसी कोई भी रैली का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसके संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने थाना बहसूमा में लिखित में दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक रामराज की ओर से रैली का आयोजन नहीं किया जा रहा है। देर रात तक थाना पुलिस क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया पर और संपर्क कर अपील करती रही कि इस रैली में ट्रैक्टर लेकर ना जाएं। रैली से किसी भी किसान संगठन का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों से बात हो गई है। सभी ने रैली में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गुरुद्वारा प्रबंधक रामराज ने भी अपनी भूमिका से इनकार किया। किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रैली का रूट वायरल
एक तरफ कई थानों की पुलिस एलआईयू इस रैली की गतिविधियों को जानने में लगे थे और रैली के स्थगित होने की पुष्टि कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस रैली का रोडमैप कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed