फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tractor collided with a bike rider returning from marriage, child died

Meerut News: बरात से लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, बच्चे की मौत

Thu, 23 Feb 2023 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with a bike rider returning from marriage, child died
लावड़- भगवानपुर गांव में बच्चे की मौत के बाद ट्रैक्टर में की गई तोड़फोड़।
लावड़। भगवानपुर गांव में बुधवार देर शाम बरात में शामिल होकर पिता के साथ घर लौट रहे पांच वर्षीय कुणाल उर्फ कन्नू की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए बरातियों ने जमकर हंगामा किया और चालक की गिरफ़्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों को समझाने का प्रयास किया। बरातियों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। पुलिस आश्वासन के बाद बराती शांत हुए।
विज्ञापन

थाना टीपीनगर भोला रोड की चंद्रशेखर कॉलोनी निवासी गौरव पुत्र सुरेश की भगवानपुर निवासी बीरी पत्नी स्व. दीपचंद की बेटी से शादी तय हुई। बुधवार को गौरव बरात लेकर गांव पहुंचा। बरात में गौरव के रिश्तेदार व पड़ोसी सचिन अपने बेटे कुणाल 5 वर्ष को लेकर बरात में शामिल होने गया था। वापस लौटने के दौरान कुणाल बाइक की टंकी पर बैठा था। जबकि, सचिन बाइक चला रहा था। एक अन्य युवक भी बाइक पर सवार था। बाबा मोहनराम मंदिर के सामने पहुंचते ही रेत, सीमेंट व सरिये से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में साइड मार दी। जिस, कारण सचिन व अन्य युवक मंदिर की साइड में गिरे और कुणाल ट्रैक्टर की साइड में गिरा। हादसे में कुणाल के सिर के ऊपर से पहिया उतर गया। जिस, कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरातियों ने किया जमकर हंगामा, ट्रैक्टर में तोड़फोड़
विज्ञापन

लावड़। बच्चे कुणाल की मौत की जैसे ही खाना खा रहे अन्य बरातियों को जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया और वह मौके पर पहुंच। बरातियों ने जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि इस दौरान बरातियों ने चालक को पकड़ लिया और मारपीट का प्रयास किया। परंतु, ग्रामीणों ने चालक को छुड़ा लिया। जिसके बाद चालक भाग निकला। गुस्साए बरातियों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया और ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाने का प्रयास किया। बरातियों की पुलिस से भी जमकर नोकझोंक हुई। गिरफ्तारी के आश्वासन पर बराती शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद रुका रहा कार्यक्रम
लावड़। कुणाल की मौत की जानकारी मिलने पर बराती घटना स्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान शादी समारोह का कार्यक्रम लगभग डेढ घंटे तक रुका रहा। बाद में गणमान्य ग्रामीणों ने शादी समारोह का कार्यक्रम कराने को लेकर बरातियों से कहा। इसके बाद फेरे किए गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को क्रेन क सहायता से थाने भेज दिया। वहीं, हादसे की जानकारी जैसे ही मृतक की मां रेशमा को मिली तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बरातियों ने बताया कि कुणाल परिवार में सबसे बड़ा था। कुणाल से दो छोटी बहन व 20 दिन का एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed