फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tourists from Argentina learned the history of Hastinapur

मेरठ: अर्जेंटीना से पहुंचे पर्यटकों ने जाना हस्तिनापुर का इतिहास

Fri, 10 Feb 2023 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tourists from Argentina learned the history of Hastinapur
2बी - पांडव पीले का भ्रमण करते अर्जेटीना से आए पर्यटक सैलानी। (हस्तिनापुर)
हस्तिनापुर। महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण करने के लिए बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना से पर्यटकों का समूह पहुंचा। उन्होंने पांडव टीले के साथ जैन धर्म के प्राचीन स्थलों का इतिहास जाना। रोमांचित पर्यटक बोले-इंडिया इज ग्रेट।
विज्ञापन

अर्जेंटीना से करीब दो दर्जन पर्यटक निर्धारित कार्यक्रम के तहत हस्तिनापुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्राचीन पांडव टीले का भ्रमण किया। यहां तैनात पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा से अमृत कूप का धार्मिक महत्व जाना। उन्होंने पुरातत्व विभाग की ओर से पांडव टीले पर कराए गए उत्खनन में निकले प्राचीन अवशेष के बारे में बताया। इसके बाद पर्यटकों ने रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर आदि स्थानों का भ्रमण किया। प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर और श्वेतांबर श्री अष्टापद मंदिर में भी दर्शन किए।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर, कैलाश पर्वत रचना, जंबूद्वीप स्थल देखा। गाइड ने सैलानियों को ज्ञानमती माता के बारे में विस्तार से बताया। पर्यटक निक जॉन्स, जॉनसन, हैरी, जूली आदि ने बताया कि उन्होंने गूगल पर हस्तिनापुर के इतिहास के बारे में पता चला। उन्हें इस बात का एहसास तक नहीं था कि भारत प्राचीन स्थलों ने भरा पड़ा है। इस दौरान पर्यटकों ने कस्बे का भी भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed