फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tourists celebrated the first day of the year in Hastinapur

Meerut News: पर्यटकों ने वर्ष के पहले दिन हस्तिनापुर में मनाया जश्न

Thu, 01 Jan 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Tourists celebrated the first day of the year in Hastinapur
प्राचीन पांडेश्वर महादेव के दर्शन करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
नववर्ष के जश्न में डूबी रही ऐतिहासिक नगरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नववर्ष के अवसर पर बृहस्पतिवार को महाभारतकालीन ऐतिहासिक नगरी में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐतिहासिक नगरी के रास्ते पर्यटकों की भीड़ से खचाखच भरे रहे। रास्तों में जाम जैसी स्थिति बनी रही। पौराणिक नगरी में मौजूद प्राचीन स्थलों का भ्रमण कर पूजा-अर्चना के साथ नववर्ष की शुरुआत की।
नववर्ष के पहले दिन मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, गाजियाबाद सहित कई जनपदों के लाखों पर्यटक जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक नगरी पहुंचे। जिससे ऐतिहासिक नगरी की रौनक बढ़ गई। सड़कों पर लगे जाम में फंसे लोगों को घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऐतिहासिक नगरी में स्थित प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, कर्ण मंदिर, कैलाश पर्वत रचना, प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर आदि स्थलों पर पर्यटकों ने अपने परिवार के साथ भ्रमण किया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वर्ष के पहले दिन को यादगार बनाने के लिए जगह-जगह वीडियोग्राफी की और हस्तिनापुर की यादों को अपने कैमरे में कैद कर ले गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद से पहुंचे नितिन, राजीव, देव, सुहेल आदि पर्यटकों ने बताया कि ऐतिहासिक नगरी में करीब आधा दर्जन पर्यटक स्थल हैं। जहां पर भ्रमण करने की योजना उन्होंने नववर्ष से पहले ही बना ली थी। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर अद्भुत है और बहुत सुंदर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़कडाती ठंड भी नहीं रोक सकी कदम
बृहस्पतिवार को दिन में अत्यधिक ठंड थी लोगों की घरों से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं हो रही थी। वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में पर्यटक ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थलों का भ्रमण कर रहे थे। पांडव टीले पर भी हजारों की संख्या में पर्यटकों ने पहुंचकर प्राचीन इतिहास को जाना।

जंबूद्वीप और अष्टापद मंदिर बंद होने से मिली मायूसी
ऐतिहासिक नगरी में जैन धर्म के तीर्थ स्थल जंबूद्वीप और श्री अष्टापद मंदिर को देखने के लिए पहुंचे पर्यटकों को उनके दरवाजे बंद मिले। मंदिर प्रबंधकों की ओर से मुख्य द्वार पर मंदिर में विशेष पूजा होने के चलते दरवाजे को बंद रखा। इस कारण पर्यटक प्रवेश नहीं कर सके। इन मंदिरों में केवल जैन श्रद्धालुओं का ही प्रवेश था। पर्यटकों ने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर इन्हें खोल देना चाहिए था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed