{"_id":"687d588494079d483d00aa15","slug":"toll-booth-damaged-due-to-collision-with-dak-kaanvad-toll-worker-injured-meerut-news-c-72-1-mct1002-137307-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कांवड़ टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ टोलबूथ, टोलकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कांवड़ टकराने से क्षतिग्रस्त हुआ टोलबूथ, टोलकर्मी घायल
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार सुबह दिल्ली से डाक कावड़ लेने हरिद्वार जा रहे कंटेनर में लगी बल्लियां पांच नंबर टोल बूथ से टकरा गई। हादसे में टोल बूथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टोल कर्मियों और कांवड़ियों में नोकझोंक हो गई।
दिल्ली कैंट के बराड़ स्कवायर निवासी कावंड़ियों का एक ग्रुप रविवार सुबह दिल्ली से डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। काशी टोलप्लाजा पर बूथ संख्या 5 पर टोलकर्मी ने बैरियर खोल दिया। कैंटर आगे निकला तो पीछे लगी बल्ली टोल बूथ से टकरा गई। इसे देखकर टोलकर्मी ने कैंटर रोकने के लिए शोर मचाया लेकिन कैंटर में डीजे बजने के कारण चालक को आवाज नहीं सुनाई दी। कैंटर टोलबूथ को तोड़ते हुए आगे निकल गया। हादसे में टोलकर्मी सूरज चोटिल हो गया। टोलकर्मियों ने कैंटर को रोक लिया। वहां के आसार बन गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। टोल मैनेजर अवनीश कुमार ने कैंटर चालक राजा के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।