फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tokyo Olympics: Vandana Kataria of Meerut creates history in women hockey, Seema Poonia disappointed in discus throw

टोक्यो ओलंपिक : मेरठ की वंदना कटारिया ने हॉकी में रचा इतिहास, डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया ने किया निराश

Sat, 31 Jul 2021 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

सीमा अंतिल ने आज सुबह छह बजे चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड में हिस्सा लिया, लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी। डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। वहीं, मेरठ की वंदना कटारिया ने महिला हॉकी में अफ्रीका के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Vandana Kataria of Meerut creates history in women hockey, Seema Poonia disappointed in discus throw
vandana katariya - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में मेरठ की सीमा अंतिल के प्रदर्शन से मेरठ वासियों को निराशा हाथ लगी तो वहीं महिला हॉकी में वंदना कटारिया ने अफ्रीका के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले कई मैचों में कुछ खास न कर पाने वाली वंदना ने शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन


मेरठ के एथलीट आज से टोक्यो ओलंपिक में दम दिखाने को तैयार हैं। पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका के कोच गौरव त्यागी ने बताया उनके परिवार में और खेल जगत के लोग प्रियंका सहित मेरठी एथलीटों की जीत की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रियंका छह अगस्त को दोपहर एक बजे 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन


वहीं सीमा अंतिल ने आज सुबह छह बजे चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड में हिस्सा लिया, लेकिन इस बार उन्हें निराशा हाथ लगी। डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। वह16वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 60.57 मीटर स्कोर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारत की कमलप्रीत कौर चक्का फेंक के क्वालीफाई राउंड में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची। उन्होंने 64.0 मीटर स्कोर किया। ग्रुप ए में सीमा पूनिया का पहला प्रयास निरर्थक साबित हुआ। दूसरे प्रयास में उन्होंने 60.57 और तीसरे में 58.93 मीटर का थ्रो फेंका।

महिला हॉकी में वंदना कटारिया ने अफ्रीका के खिलाफ गोल की हैट्रिक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले कई मैचों में कुछ खास न कर पाने वाली वंदना ने शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रच दिया। 


इसके बाद से वंदना की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं ट्विटर पर भी वंदना कटारिया ट्रेंड करने लगी हैं। उनके प्रदर्शन से उनके परिजनों समेत मेरठवासियों में खुशी की लहर है। लोग सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

टोक्यो ओलंपिक में पहुंची मेरठ की भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी तीन अगस्त को सुबह 5:50 बजे क्वालीफाई करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed