फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today's event: Rotary Club members performed the Dandiya dance.

आज का कार्यक्रम : रोटरी क्लब के सदस्यों ने डांडिया नृत्य किया

Thu, 22 Oct 2026 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Today's event: Rotary Club members performed the Dandiya dance.
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की ओर से बृहस्पतिवार शाम आईएमए सभागार में नवरात्र और दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में पारिवारिक सभा आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने डांडिया नृत्य किया। समारोह का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद शर्मा ने अध्यक्ष संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर किया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संचालन पूर्व अध्यक्ष तृप्ति मित्तल ने किया। राशि अग्रवाल ने राम स्तुति प्रस्तुत की। सपना अग्रवाल और ऋतु अग्रवाल ने अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई। कई सदस्यों ने महिषासुर मर्दिनी स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। शशि शर्मा, प्रियंका सिंघल सहित अन्य सदस्यों ने गरबा प्रस्तुत किया। सभी ने डांडिया और गरबा के गीतों पर नृत्य किया। अध्यक्ष संजय शर्मा और सचिव मनोज सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी ने रात्रिभोज का आनंद लिया। कार्यक्रम में अजय कुमार, संजय मित्तल, नीरज कुमार, राजेश अग्रवाल, शशि शर्मा, प्रियंका सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed