फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today trains will go to Bihar and Bengal

आज बिहार और बंगाल के लिए जाएंगी ट्रेनें

Sun, 31 May 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Today trains will go to Bihar and Bengal
- सिटी स्टेशन से रवाना होंगी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें - दोपहर 12 और शाम 4 बजे जाएंगी ट्रेनें माई सिटी रिपोर्टर। मेरठ। लंबे इंतजार के बाद बंगाल के श्रमिकों को आज राहत मिलने जा रही है। मेरठ से दो ट्रेनें पहले ही बिहार के लिए भेजी जा चुकी है। बंगाल के लिए ट्रेन की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। आज सुबह 12 बजे पहली ट्रेन वाया गया होते हुए धनबाद और दूसरी ट्रेन शाम चार बजे बंगाल के जलपाईगुड़ी के लिए सिटी स्टेशन से रवाना होंगी। दोपहर 12 बजे जाने वाली ट्रेन के लिए श्रमिको को भैंसाली बस अड्डे ओर सुबह सात बजे बुलाया गया है। यहाँ से थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसो में बैठाकर सिटी स्टेशन रवाना किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे के श्रमिकों को सुबह 10 से 11 बजे के बीच स्टेशन और लगे टेंट में पहुंचना होगा। उनकी स्क्रीनिंग के बाद शाम चार बजे बंगाल को जाने वाली ट्रेन में बैठाया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों से लगभग तीन हजार से अधिक श्रमिक सिटी स्टेशन से रवाना होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन रेलवे के साफ तौर पर निर्देश है कि श्रमिको को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ट्रेन में बैठाना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन को भी व्यवस्था बनाने के लिए कह दिया गया है। वहीं, स्टेशन परिसर के अंदर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश उस दौरान नही होगा। सिर्फ रेलवे प्रशासन , जीआरपी और आरपीएफ श्रमिको को ट्रेन के अंदर बैठाएंगे। श्रमिको को भोजन, पानी, सेनेटाइजर जिला प्रशासन की तरफ से दिया जाएगा ।
विज्ञापन

कल 29 यात्री सिटी स्टेशन से होंगे रवाना
- कोरोना काल मे पहली बार कल पटरी पर दौड़ेंगी यात्री ट्रेन - पहले दिन देहरादून से चलकर मेरठ पहुंचेगी जनशताब्दी माई सिटी रिपोर्टर। दो महीने से अधिक के अंतराल के बाद कल से अप-डाउन में 200 यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ से भी दो ट्रेनें इस दौरान गुजरेंगी। पहले दिन यानि एक जून को देहरादून से चलकर वाया मेरठ, नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी आएगी। इस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए अभी तक 29 यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिला है। ये यात्री रेलवे की नई गाइडलाइन का पालन करते हुए सफर करेंगे। यात्रियों को 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। इन सभी का जिला प्रशासन की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्सा व्यवस्था करने के लिए कहा है। जिससे समय रहते व्ययवस्था बनाई जा सके। वहीं, दो जून को अमृतसर से चलकर मुंबई सेंट्रल को जाने वाली गोल्डन टेम्पल का संचालन भी दोनों तरफ से शुरू हो जाएगा। ये ट्रेन भी मुंबई से चलकर रात में 9.30 बजे मेरठ पहुंचेगी। वहीं, अमृतसर से चलकर सुबह 5.30 बजे मेरठ पहुंचेगी। इन कोच में इतने यात्री सी 1- 4 डी 3- 1 ड़ी 4- 8 ड़ी 6- 3 ड़ी 7- 1 ड़ी 11- 12 टिकट रिफंड पैसे के लिए चक्कर काट रहे यात्री वहीं, जिन यात्रियों ने लॉकडाउन से पहले टिकट बुक कराए थे। वो अपना रिफंड लेने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है लेकिन उन्हें रिफंड का पैसा नही मिल रहा है। रेलवे आरक्षण काउंटर बन्द होने से ये परेशानी बढ़ी है। हाल ही में एक सप्ताह से खुले कॉउंटेरो पर पैसों की कमी है। जो टिकट बुक भी हो रहे है वो सब ऑनलाइन है। इसलिए ऐसे लोगो को टिकट रिफंड के लिए एक जून के बाद का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed