{"_id":"691b51303029cc58b70146f5","slug":"today-there-will-be-no-electricity-in-many-areas-of-the-city-meerut-news-c-72-1-mct1009-144071-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज शहर के कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को भी मरम्मत एवं अन्य कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता वीके सिंह के मुताबिक सदर और बेगमपुल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में आज सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
दूसरी ओर, एक्सईएन प्रशांत कुमार ने बताया कि शहर में विभिन्न इलाकों में दस फीडरों से जुड़े इलाकों में विभिन्न कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में कृष्णा नगर, एमईएस टाउन-1, पल्लवपुरम एनएच-58, पटेलनगर, डफरिन, गणपति फीडर, सिविल लाइन, एपेक्स फीडर, मंगल पांडेनगर, शास्त्रीनगर, हर्ष पार्क एवं आनंद हॉस्पिटल इलाकों में बिजली आपूर्ति दिन में बाधित रहेगी। संवाद
कई इलाकों में नहीं रही बिजली, लोग परेशान
मेरठ। शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शहर के घंटाघर और माधवपुरम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। घंटाघर इलाके में सुबह आठ बजे से बिजली नहीं रही। दोपहर 12 बजे के बाद ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। बेगमपुल मार्केट में भी बिजली न होने के कारण लोग परेशान रहे। यहां आपका बाजार में चल रहा मेडिकल चेकअप कैंप में भी बिजली न होने के कारण सही प्रकार से नहीं चल सका। इसे लेकर लोगों ने हंगामा भी किया। वहीं, शहर के कई इलाकों गंगानगर, अहमद रोड, सराफा बाजार, डफरिन आदि क्षेत्रों में भी तय समय से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। संवाद