{"_id":"6a132556489d945c670a5e3f","slug":"today-the-lawyer-will-meet-the-ssp-and-demand-registration-of-an-fir-sardana-news-c-14-1-gnd1003-1198393-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आज एसएसपी से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आज एसएसपी से मिलकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करेंगे वकील
विज्ञापन
युवकों को बंधक बनाकर जानलेवा हमले में 73 वकीलों पर दर्ज की गई है रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कचहरी परिसर स्थित वकील के चैंबर में चार युवकों को बंधक बनाकर जानलेवा हमले के मामले में 73 वकीलों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वकीलों का आरोप है कि युवक उनके चैंबर में पिस्टल लेकर आए और हमला किया। वकील की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग करने के लिए सोमवार को अधिवक्ता एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलेंगे।
परीक्षितगढ़ के सिखेड़ा गांव निवासी शेर खान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अधिवक्ता आमिर खान के चैंबर पर शुक्रवार को विवाद हुआ था। उनके परिचित मवाना के मीवा गांव निवासी फखरुद्दीन पर 17 अप्रैल को दिव्यांग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद कार्रवाई की गई थी। आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज होने पर फीस के रुपयोें को लेकर वकील से कहासुनी हो गई थी। फखरुद्दीन वहां से चला गया था। उसके साथ वहां गए शेर खान, साजिद, रियाज और फखरुद्दीन का एक रिश्तेदार वहीं बातचीत करते रहे थे। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अधिवक्ता आमिर खान अपने कक्ष से बाहर निकले। उन्होंने चारों को अंदर बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया। इसके बाद चारों युवकों को जमीन पर गिराकर ईंट से वार किए थे। उसने अपने हाथों से सिर बचाया, इससे ईंट पीठ के ऊपरी हिस्से पर लगी थी। परिचितों के बनाए वीडियो के आधार पर पहचान कर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद आमिर खान, जमील, किरण, मोहम्मद आसिफ, गुफरान, दिलशाद, शादाब, हैविन, दिलदार, अंकित चपराना, हारुन, शाहनवाज और 60 अज्ञात वकीलों पर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
पिस्टल लेकर हमला करने पहुंचने का आरोप
मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा का कहना है कि जिन लोगों पर हमले का आरोप वकीलों पर लगा है। वह पिस्टल लेकर वकील पर हमला करने पहुंचे थे। इससे पहले वह पीछा कर उनके घर भी पहुंच गए थे। वकील के शोर मचाने पर बाहरी लोगों ने युवकों पर हमला किया था। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को घटना के बाद तहरीर दी गई थी। अब तक वकील की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे वे एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --