फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today the Chief Minister will gift the state's first integrated township to the city

आज शहर को मुख्यमंत्री देंगे प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सौगात

Mon, 04 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Today the Chief Minister will gift the state's first integrated township to the city
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानि आज प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सौगात शहर को देंगे। वह लखनऊ से पहले सहारनपुर जाएंगे और दोपहर बाद 3:15 बजे मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू टाउनशिप योजना में पहुंचेंगे। यहां पर हेलीपैड भी बना लिया गया है। मुख्यमंत्री नई टाउनशिप का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। एक घंटे तक यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

शाम 4:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे और कार से सर्किट हाउस जाएंगे। 15 मिनट सर्किट हाउस रुकने के बाद वे ऊर्जा भवन पहुचेंगे और वहां वे जनप्रतिनिधियों के साथ शाम 6:20 बजे तक बैठक करेंगे। इसके बाद 7:20 तक विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा करेंगे। रात में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही विश्राम करेंगे। मंगलवार सुबह का कार्यक्रम वह यहीं आकर तय करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद, डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी डॅा विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना, सचिव आनंद कुमार सिंह आदि अफसरों ने मोहिउद्दीनपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि करीब ढाई हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। जर्मन हैंगर तकनीक से मंच और पंडाल लगाया गया है। इसमें पंडाल 100 बाई 200 वर्ग फुट का पंडाल बनाया गया है। जबकि मंच 28 बाई 56 फीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

31 जोन में विकसित होगी टाउनशिप

इस टाउनशिप के लिए मोहिउद्दीनपुर, छज्जूपुर, कायस्थ गावड़ी और इकला गांवों की जमीन किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जा रही है। पहले फेज के अंतर्गत मेडा द्वारा 142 हेक्टेयर में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जानी है। इंटीग्रेटेड टाउनशिप को 31 जोन में विकसित किया जाएगा, जो एनसीआर का केंद्र होगी। अभी तक शासन इस टाउनशिप के लिए 850 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। करीब 800 करोड़ रुपये से 123 हेक्टेयर जमीन खरीद हो चुकी है और फेंसिंग लगाकर जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed