फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   today sugermill are close due to janta curfew , today open all mills

जनता कर्फ्यू में बंद रहे चीनी मिल, आज से खुलेंगे सभी मिल

Sun, 22 Mar 2020 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
today sugermill are close due to janta curfew , today open all mills
दौराला। जनता कर्फ्यू के दौरान शुगर मिल बंद होने के बाद सोमवार से चीनी मिल खोली जाएगी। सोमवार को चीनी मिल खुलेगी, जिसके लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है। रविवार को दौराला शुगर मिल जनता कर्फ्यू को लेकर बंद थी। लेकिन सोमवार को मिल को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना समिति द्वारा सोमवार केे लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है। सोमवार को किसानों का गन्ना लिया जाएगा। मिल प्रबंधन ने भी कहा कि गन्ना लेने के दौरान सभी किसानों को सेनेटाइजर से हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारी लगाए गए है। जिला गन्ना अधिकारी डा दुष्यंत कुमार ने बताया कि अभी फिलहाल चीनी मिले बंद करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि गन्ने की आवक कम आ रही है। सेंटर पर जो गन्ना आएगा उसे भी लिया जाएगा। जनपद मेरठ में छह चीनी मिले है, सभी को फिलहाल चालू किया जा रहा है, अगर आगे कोई निर्देश जो भी मिलेगा, उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed