{"_id":"5d23acb68ebc3e6ca72d4760","slug":"today-s-day-fixed-for-breaking-illegal-construction-not-force-kithor-news-mrt4322414116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सेवा समिति द्वारा फतेहउल्लापुर रोड़ पर किये गये अवैध निर्माण को एमडीए करेगा ध्वस्त 20-27-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सेवा समिति द्वारा फतेहउल्लापुर रोड़ पर किये गये अवैध निर्माण को एमडीए करेगा ध्वस्त 20-27-18
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोपी बदर अली के निर्माणाधीन अस्पताल पर एमडीए द्वारा आज नौ जुलाई को हथौड़ा चलाने की तिथि तय है। इसके लिए एक सप्ताह पहले ही पुलिस फोर्स मांग ली गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस फोर्स न मिलने के कारण कार्रवाई को टाल न दिया जाए। हालांकि कहा जा रहा हे कि यदि पुलिस बल मिल गया तो मंगलवार को ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी जाएगी।
युवा सेवा समिति द्वारा बिजली बंबा क्षेत्र में फतेहउल्लापुर-पीर बाबा रोड़ पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसका मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा मानचित्र पास नहीं कराया गया था। जिसके विरुद्घ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन व विकास अधिनियम की धारा 27, 28 के अंतर्गत कार्रवाई की गयी थी। उक्त अनाधिकृत निर्माण के संबंध में ध्वस्तीकरण का 24 जुलाई 2017 को आदेश दे दिया गया था। वहीं, इस अनाधिकृत निर्माण को तोड़ने के लिए एमडीए की तरफ से 9 जुलाई 2019 की तिथि तय की गई थी।
फोर्स मिला तो करेंगे कार्रवाई
अवैध निर्माण तोड़ने के लिए मंगलवार की तिथि तय है। पुलिस फोर्स अगर हमें पर्याप्त मिला तो तभी हम कार्रवाई कर सकेंगे। -राजकुमार, एमडीए सचिव
अभी नहीं है फोर्स
अभी कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं है। किसी आगे की तिथि पर कार्रवाई की जाएगी। -मनीष बिष्ट, इंस्पेक्टर खरखौदा