फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today farmers will travel to Ghazipur border

आज गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे किसान

Thu, 11 Mar 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Today farmers will travel to Ghazipur border
आज गाजीपुर बॉर्डर कूच करेंगे किसान
विज्ञापन

सरूरपुर। भाकियू पदाधिकारियों की बुधवार को गांव सरूरपुर में बैठक हुई। जिसमें गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे धरने में पहुंचने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार ने चुनाव में किसानों से जो वादे किए थे, उन पर पूरा नहीं उतरी।
भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि 11 मार्च को भारी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करेंगे। महासचिव राजकुमार करनावल व तहसील अध्यक्ष अशफाक प्रधान जैनपुर ने कहा कि किसानों के साथ सरकार ने बहुत बड़ा धोखा किया है। जब किसान कृषि बिल नहीं चाह रहा है तो सरकार किसानों पर जबरन थोप रही है। बिजली के दाम और उर्वरक के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने हर्रा, खिवाई, डाहर आदि गांवों में जनसंपर्क भी किया। संचालन भाकियू नेता उज्ज्वल पूनिया व अध्यक्षता बीरबल ने की। इस दौरान शिवराज सिंह, स्वराज सिंह, कृष्ण पाल सिंह, जितेंद्र, करण सिंह, बीरबल, रईस खान, तौफीक, आरिफ, रामवीर, जगत सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed