{"_id":"6095a38a8ebc3ec33e54abbf","slug":"to-save-lives-give-oxygen-cylinder-meerut-news-mrt537455389","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त कार्यालय में बना कोविड कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त कार्यालय में बना कोविड कंट्रोल रूम
विज्ञापन
किसी की जान बचाने के लिए दीजिए घरों में रखे सिलिंडर
मेरठ। आप किसी की जिंदगी बचाना चाहते हैं तो अपने घरों में एहतियात के तौर पर रखे ऑक्सीजन सिलिंडर प्रशासन का दे सकते हैं। आपको जरूरत पड़ेगी तो प्रशासन दो घंटे की सूचना पर भरा हुआ सिलिंडर उपलब्ध कराएगा। रविवार से जिले में सिलिंडरों की होम डिलीवरी शुरू की जाएगी। नगर आयुक्त मनीष बंसल को कोविड कंट्रोल रूम और ऑक्सीजन की होम डिलीवरी का प्रभारी बनाया गया है।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बहुत लोगों ने बीमारी की आशंका या अन्य कारणों से अपने घरों में ऑक्सीजन सिलिंडर रख लिए हैं। ये किसी के काम नहीं आ रहे हैं। यदि यही सिलिंडर जरूरतमंदों तक पहुंचें तो अनेक लोगों की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने कहा कि जो लोग खाली या भरा सिलिंडर उपलब्ध कराएंगे, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर भरा सिलिंडर दिया जाएगा। सिलिंडर मंडलायुक्त, डीएम या एसडीएम कार्यालय में सौंपे जा सकते हैं। इन्हें देने वाला का पूरा ब्योरा रखा जाएगा।
---
होम डिलीवरी में भी करें मदद
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गाजियाबाद में शुक्रवार से सिलिंडरों की होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। रविवार से मेरठ में भी जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडरों की होम डिलीवरी करने की तैयारी है। सक्षम लोग सिलिंडरों के परिवहन के लिए अपनी वाहन देकर योगदान कर सकते हैं। वे डीएम या मंडलायुक्त से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
---
लक्षण आते ही शुरू करें उपचार, तुरंत लें किट
मंडलायुक्त ने कहा कि यदि किसी को खांसी, बुखार, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश आदि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ही उपचार शुरू कर दें। इसके लिए वे पीएचसी, सीएचसी, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी से दवाइयों की किट ले लें। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। डायल 112 में भी दवाइयों की किट रखवाई जाएंगी।
---
अस्पतालों के बाहर लगवाएं रेट के बोर्ड
मंडलायुक्त ने बताया कि नोएडा व मेरठ में कोविड अस्पतालों के बाहर मरीजों के उपचार के लिए रेट के बोर्ड लगवा दिए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि वे मनमानी वसूली न करें। यह भी लिखवाया गया है कि अस्पतालों में बाहर से सिलिंडर नहीं आएगा।
----
सुबह 10 बजे से रात 10 तक कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडलायुक्त ने मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें मंडल के सभी जनपदों के लोग अपनी शिकायतें और सूचनाएं दर्ज करा सकते हैं।
मंडलायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम में दवाइयों की उपलब्धता, निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीज भर्ती करने की समस्या, निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा वसूली करने आदि की शिकायतें दर्ज करा सकते है। इसके अलावा रेमडेसिविर आदि इंजेक्शन की मांग और उपलब्धता आदि की शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी। कोई भी पीड़ित या परेशान व्यक्ति कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0121-2656876 पर सुबह 10 से रात 10 बजे तक दर्ज करा सकता है। कंट्रोल रूम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सतीश चंद त्यागी और मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी एसपी नैन को तैनात किया गया है।