{"_id":"66d3767f089c49dd0a00f157","slug":"to-save-his-fathers-life-the-son-fought-with-the-henchman-with-a-stick-meerut-news-c-27-1-smrt1007-129762-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिता की जान बचाने डंडा लेकर गुलदार से भिड़ गया बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिता की जान बचाने डंडा लेकर गुलदार से भिड़ गया बेटा
विज्ञापन
ग्राम सिडि़यावली में पशुशाला में सो रहे किसान पर गुलदार ने किया था हमला
पास में सो रहे बेटे ने डंडे से किया मुकाबला, गुलदार जंगल में भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। ग्राम सिडि़यावली में शुक्रवार की रात पशुशाला में सो रहे किसान लक्ष्मण सिंह पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। घुटने से नीचे पैर को मुंह से जकड़ लिया। पास में ही सो रहे किसान के बेटे ने डंडे से गुलदार का मुकाबला कर उसे जंगल में भगा दिया और पिता की जान बचाई।
ग्राम सिडियावली निवासी किसान लक्ष्मण सिंह शुक्रवार की रात अपने पुत्र हिमांशु के साथ पशुशाला में सो रहा था। पशुशाला की चहारदीवारी न होने के कारण रात करीब तीन बजे गुलदार पशुशाला में घुस गया। पशुओं की आवाज सुन लक्ष्मण सिंह वहां पहुंचा तो गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। उसके घुटने से नीचे पैर को मुंह से जकड़ लिया। किसान के चीखने की आवाज सुनकर पास में सो रहा बेटा हिमांशु डंडा लेकर उस ओर दौड़ा और गुलदार से मुकाबला किया।
इसके बाद गुलदार किसान को छोड़ जंगल की ओर भाग गया। परिजन घायल किसान को जिला अस्पताल बिजनौर ले गए। उधर, ग्रामीण सतीश कुमार, संतोष कुमार, सीताराम सैनी, हरीश कुमार, सुधीर कुमार, राजेन्द्र सिंह, प्रवेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि का कहना है कि गुलदार गांव के आस पास देखे जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।