फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   To increase the pressure, the water supply of many localities was stopped.

Meerut News: पाइप लाइन का प्रेशर बढ़ाने के लिए कई मोहल्लों का रोका पानी

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
To increase the pressure, the water supply of many localities was stopped.
प्रेशर बढ़ाने के लिए कई मोहल्लों की जल आपूर्ति रोकी
विज्ञापन

सरधना। दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद से अब तक मोहल्ला मंडी चमारान में जल आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है। शुक्रवार को नई पाइप लाइन में पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए पालिका कर्मचारियों ने कई मोहल्लों की जल आपूर्ति रोक दी। इससे सैकड़ों लो परेशान रहे।
मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से 15 दिन में 300 लोग बीमार हुए थे। पांच लोगों की मौत भी हुई थी। दूषित पानी की समस्या के निस्तारण के लिए डीएम दीपक मीणा ने मोहल्ले में नई पाइप लाइन बिछाने के ओदश दिए थे। पालिका टीम ने नई पाइप लाइन बिछाकर सोमवार को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी। नलकूप की दूरी ज्यादा होने कारण पानी का प्रेशर नहीं बना। स्थानीय लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पालिका परिषद की टीम ने मोहल्ला मंडी चमारान में प्रेशर बढ़ाने के लिए आधा दर्जन मोहल्लों में जल आपूर्ति को बंद कर दिया। करीब आठ घंटे पानी की आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान रहे। रात आठ बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी का कहना है कि कुछ मोहल्लों का पानी रोककर प्रेशर की जांच की गई थी। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नल लगाने मांग
मोहल्ला मंडी चमारान में के लोगों ने सरकारी हैंडपंप लगाए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जहां पर सबमर्सिबल या मोटर नहीं है। वहां सरकारी हैंडपंप लगाकर समस्या को कम किया जा सकता है। इस संबंध में ईओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान सिराजुद्दीन मलिक, सुनील कुमार, इंतजार, आसू, साजिद, संजय, निकिता, बिमला, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed