{"_id":"68ee3b6c82ab9a2c4b05eebe","slug":"to-be-physically-healthy-it-is-important-to-be-mentally-healthy-as-well-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103869-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक रूप से भी स्वस्थ जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक रूप से भी स्वस्थ जरूरी
विज्ञापन
सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि सुनील पोसवाल स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे की सीएचसी पर मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने फीता काटकर चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने कहा कि व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना आवश्यक है। स्वस्थ मस्तिष्क से ही उत्तम स्वास्थ्य की कल्पना की जा सकती है। इसीलिए मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ खुश रखने का प्रयास करना चाहिए और जितना जल्दी हो सके अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर उसका निदान कराने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
मानसिक चिकित्सा शिविर में मेरठ के प्यारेलाल अस्पताल से आई मनोचिकित्सक डॉ. विनीता शर्मा ने उदासी डिप्रेशन, नींद की बीमारी, मानसिक तनाव, मिर्गी के झटके आदि के बारे में बताया। साथ ही कहा कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति अन्य बीमारियों से भी ग्रसित होता है। इसलिए इसका उपचार ही समाधान है। डॉ. विभा नागर ने डिस्टेरिया, घबराहट, साइकोसिस, टोमटोफॉर्म डिसऑर्डर, ओसीडी आदि के बारे में बचाव व रोकथाम के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
अध्यक्षता सीएचएच प्रभारी डॉ. अमित त्यागी और संचालन स्वास्थ्य इकाई प्रबंधक रीना सैनी ने किया। इस अवसर पर डॉ. बृजपाल सिंह, डॉ. राजीव कुमार, रविंद्र कुमार सैनी, सुंदर कुमार, अंशुल आदि उपस्थित रहे।