{"_id":"64d2a93d1a6b74658b0cb9a4","slug":"tired-of-blackmail-and-rape-the-girl-died-meerut-news-c-14-1-mrt1051-298889-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्लैकमेल और दुष्कर्म से तंग युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्लैकमेल और दुष्कर्म से तंग युवती ने दी जान
Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
मेरठ/लावड़। कस्बा निवासी 18 वर्षीय युवती ने सोमवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान देर रात दौराला के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने कस्बे के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह अश्लील वीडियो और फोटो के माध्यम से उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था। इससे तंग आकर बेटी ने यह कदम उठाया है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि मोहल्ले के युवक मनु ने उसकी बेटी के साथ दोस्ती कर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए लिए थे। इसके बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। दो मई को युवती ने मां को इस बारे में बताया। इस पर युवती के माता-पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। परिवार की इज्जत की खातिर परिजनों ने उस समय युवती को दिल्ली भेज दिया। दो अगस्त को युवती स्कूल में टीसी लेने आई थी। आरोप है कि सात अगस्त को आरोपी ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि इस बार दिल्ली गई तो वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। इससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को कस्बे के ही एक अन्य युवक की गाड़ी में लेकर कहीं बाहर भी गया था।
-- वर्जन -- -
इस मामले में मनु और संदीप सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। - सूर्यदीप सिंह, थाना प्रभारी।