फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tire of roadways bus burst on Roorkee Road, woman injured

रुड़की रोड पर रोडवेज बस का टायर फटा, महिला घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Tire of roadways bus burst on Roorkee Road, woman injured
इसी बस का टायर फटने से हुआ हादसा। - फोटो : meerut
मेरठ। रुड़की रोड पर रविवार सुबह शामली से मेरठ आ रही सवारियों से भरी एक रोडवेज बस का टायर फट गया। टायर की रबड़ ने बस की चादर को फाड़ दिया। इससे बस में बैठी एक महिला का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख- पुकार मच गई। दूसरे वाहन से आनन- फानन में महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शामली से एक रोडवेज बस रविवार सुबह सवारियों लेकर मेरठ आ रही थी। बस में लगभग 30 के आसपास सवारियां बैठी थी। रुड़की रोड पर सोफीपुर के पास एकाएक ड्राइवर की तरफ का पिछला टायर फट गया। टायर फटने से तेज धमाका हुआ। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन चालक की समझदारी के चलते बस पलटने से बच गई। इस दौरान टायर की रबड़ से बस की चादर फट गई। जिस कारण बस में बैठी महिला का पैर में गंभीर चोट लग गई। महिला का पैर लहूलुहान हो गया। महिला को लहूलुहान देखकर बस में बैठी अन्य सवारियों ने शोर मचा दिया। राहगीरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद रुड़की रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed