फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tiranga Yatra will congratulate the valorous display of Indian Army

भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का अभिनंदन करेगी तिरंगा यात्रा

Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will congratulate the valorous display of Indian Army
मेरठ। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन का वंदन-अभिनंदन करने के लिए बृहस्पतिवार को मेरठ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बच्चा पार्क से भारत माता चौक (बेगमपुल) तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शहर के डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, उद्यमी, व्यापारी, किसान, युवा, महिला आदि सभी वर्ग शामिल होंगे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय एकात्मकता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में 15, 16 और 17 मई को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मेरठ में 15 मई को तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसमें भाजपा के मेरठ निवासी प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ दिखाए गए भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed