फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Time limit for expiry claims should be abolished

Meerut News: एक्सपायरी क्लेम के लिए समाप्त की जाए समय सीमा

Tue, 06 Aug 2024 06:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 06 Aug 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Time limit for expiry claims should be abolished
मेरठ। बोम्बे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में उत्तर प्रदेश दवा व्यापार संघर्ष समिति का सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से भी दवा व्यापारी पहुंचे। समिति संस्थापक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि दवा व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक्सपायरी दवाओं के क्लेम के लिए समय सीमा समाप्त की जाए। इसके साथ डाक्टरों को दवाओं की सीधी सप्लाई नहीं होनी चाहिए। कंपनियां अपनी मर्जी से माल न भेजकर व्यापारी के ऑर्डर के अनुसार सप्लाई करें और ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद की जाए।
विज्ञापन

भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ सम्मेलन शुरू हुआ। अध्यक्षता कर रहे वाराणसी के कारोबारी रमेश महेश्वरी ने कहा कि मरीजों की सेवा में दवा व्यापारियों को भी बड़ा योगदान है। सुधीर चौधरी ने कहा कि दवा निर्माता अपने मुनाफे के लालच में बाजार के सामने परेशानियां बढ़ा रहे हैं। दवा के प्रमोशन के लिए कंपनियां सीधे डॉक्टर से दवाएं लिखवाती हैं, जबकि रोगियों तक दवा पहुंचाने की जिम्मेदारी थोक से होते हुए खुदरा दवा व्यापारियों की होनी चाहिए। व्यापारी रामोतार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जयदेव सरकार, महाराष्ट्र के नरेंद्र जैन, दिल्ली के कैलाश गुप्ता, छत्तीसगढ़ से देवराज, मध्य प्रदेश से विष्णु सिंहल, हरियाणा से राजकुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन

-----
क्लीनिक में ही मिलती हैं दवाएं, मरीज परेशान

दवा व्यापारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों से दवा कंपनियां बाजार के शेयर को डॉक्टरों की ओर मोड़ने की नीति को प्रोत्साहित कर रही हैं। इससे एकाधिकार की स्थिति पैदा हो रही है। यही वजह है कि क्लीनिक से दवा बेचने वाले डॉक्टरों की दवाएं बाजार में नहीं मिलतीं। मरीजों को दोबारा दवा खरीदते समय उसी स्टोर पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक माह में होगा संगठन का विस्तार
समिति संयोजक कानपुर के राजेंद्र सैनी ने कहा कि एक माह में संगठन का विस्तार हो सकता है। उत्तर प्रदेश केमिस्ट फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष जनपद जालौन के केके गहोही, कानपुर से मीडिया प्रभारी सुमित पाहवा सहित अन्य ने भी व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। इस अवसर पर अरुण शर्मा, अंकुर सारण, ललित गुप्ता, अभिनव शर्मा, कविराज मलिक, संजय चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed