फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tik Toker Armaan Malik dies of heart attack in Meerut, mourning among fans

Meerut: टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की हृदय गति रुकने से मौत, प्रशंसकों में शोक की लहर

Mon, 30 Oct 2023 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 01:27 PM IST
सार

युवाओं को दिल का दौरा पड़ने के मामले लगातार बढ़ते जा रह हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Tik Toker Armaan Malik dies of heart attack in Meerut, mourning among fans
टिक टॉक स्टार अरमान मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार सुबह टिक टॉक स्टार अरमान मलिक की मौत हो गई। बताया गया कि रविवार रात्रि अरमान को सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला बाजार के रहने वाले टिकटॉक स्टार अरमान मालिक की हृदय गति रुकने से सोमवार को मौत हो गई। नमोनिया होने के कारण दिल की धड़कन रुकने से मौत होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


देर रात सांस न आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। अरमान मालिक की मौत की खबर सुनते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

घर पर सुबह से फैंस की भीड़ 
अरमान मालिक(20) ने आज सुबह करीब 10 बजे हापुड़ रोड पर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अरमान मालिक की मौत की खबर सुनते ही उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। अरमान अपने परिवार में सबसे बड़ा था ,उसके 5 और छोटे भाई सलमान, सुभान,फराज, अमन और कैफ हैं।

पिता अनवर और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अरमान के दोस्त अनस ने बताया कि 4 साल से वह सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed