फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tight security arrangements for Lohri and Makar Sankranti, 1059 policemen deployed

Meerut News: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1059 पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for Lohri and Makar Sankranti, 1059 policemen deployed
मेरठ। लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर मेरठ रेंज में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 23 राजपत्रित अधिकारियों सहित 1059 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आज लोहड़ी और 14 जनवरी बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में सांस्कृतिक आयोजन, प्रभात फेरियां, शोभायात्राएं, स्नान घाटों पर भीड़ और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम होते है। इसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रेंज में 117 गुरुद्वारे हैं, जिनमें से 54 में कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वहीं, 26 स्थानों पर मकर संक्रांति के स्नान और मेले आयोजित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेंज के चारों जनपदों मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर में 5 अपर पुलिस अधीक्षक, 18 सीओ, 57 निरीक्षक, 232 उप निरीक्षक, 225 मुख्य आरक्षी, 322 आरक्षी और 223 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग के साथ-साथ अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मकर संक्रांति पर स्नान घाटों पर सुरक्षा के लिए जल पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed