फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths welcomed upon returning after completing training.

Meerut News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटे तीन युवाओं का स्वागत

Sun, 28 Jun 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Three youths welcomed upon returning after completing training.
सरधना। गांव पिठलोकर के तीन युवाओं ने भारतीय सेना में अग्नीवीर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गांव
सरधना। गांव पिठलोकर के तीन युवा भारतीय सेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पहली बार गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ब्राइट एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर निवासी जीशान, अदनान और अरमान के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों के बीच युवाओं का अभिनंदन किया गया। ब्राइट एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल ने तीनों युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उनमें देश सेवा का भाव जागृत करेगी। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है और ग्रामीणों का स्नेह उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed