फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths beat up an employee at the wheel works.

Meerut News: व्हील वर्क्स पर तीन युवकों ने कर्मचारी को पीटा

Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three youths beat up an employee at the wheel works.
पीड़ित की तहरीर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। जटोली बाईपास स्थित व्हील वर्क्स पर पैसों के लेन-देन को लेकर तीन युवकों ने कर्मचारी आशीष रोडिया पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी अभिनव राठी समेत तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी आशीष रोडिया ने कंकरखेडा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह जटोली बाईपास स्थित व्हील वर्क्स में नौकरी करता है। 30 सितंबर को पैसों के लेन-देन को लेकर उसकी मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने कहा कि वह खुद आकर पैसे देगा और आशीष से उसके कार्यस्थल का पता पूछा।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके कुछ देर बाद करीब 11:34 बजे सफेद रंग की दिल्ली नंबर की कार से तीन युवक व्हील वर्क्स पहुंचे। इनमें एक की पहचान अभिनव राठी के रूप में बताई गई है। युवकों ने वहां पहुंचकर पीड़ित पर हमला कर दिया। आशीष के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed