फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three youths beat up a labourer

Meerut News: मजदूर को तीन युवकों ने पीटा

Fri, 22 May 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Three youths beat up a labourer
दौराला - घायल मजदूर अरविंद थाने पर शिकायत करने पहुंचा। स्रोत: संवाद
दौराला। लावड़ मार्ग स्थित पवनसुत कॉलोनी के पास मजदूरी कर रहे एक युवक के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर दी। घायल युवक को मकान मालिक ने बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव समौली निवासी अरविंद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह लावड़ मार्ग निवासी अंकित के मकान में मजदूरी का कार्य कर रहा था। शुक्रवार को काम के दौरान उसके पड़ोसी समौली निवासी तीन युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपियों से बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अरविंद ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले भी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी भेजकर उपचार दिलाया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed