फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three women who went out for a morning walk were robbed by miscreants

सुबह की सैर पर निकली तीन महिलाओं से बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 30 Apr 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three women who went out for a morning walk were robbed by miscreants
रोहटा। गांव चिंदौड़ी में लूट पीड़ित महिलाएं। संवाद
रोहटा। क्षेत्र में नकापोश बाइक सवारो का एक गिरोह सक्रिय है, जो सुबह की सैर पर निकलने वाली महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। मंगलवार की सुबह गांव चिंदाैड़ी में सुबह की सैर पर निकली देवरानी-जेठानी सहित तीन महिलाओं से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल के बल पर जेवरात लूट लिए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। भयभीत महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

गांव चिंदौडी निवासी शालिनी पत्नी हरेंद्र ने बताया कि वह अपनी देवरानी पारुल पत्नी शौकिंद्र और पड़ोसी महिला अमृता पत्नी कुशलवीर के साथ मंगलवार की सुबह टहलने के लिए गई थी। पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं से पता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने महिलाओं के रुकने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उनके कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। बदमाशों की छीनाझपटी में शालिनी के एक कान का कुंडल मौके पर ही छूट गया।
विज्ञापन

बदमाश शोर मचाने पर महिलाओं को गोली मारने की धमकी देते हुए सतवाई गांव की ओर भाग गए। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की घेराबंदी करने के बजाए पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करने के नाम पर घंटों लगी रही। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात में नकाबपोश बदमाशों का आतंक



पुलिस की निष्क्रियता के चलते देहात क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव नानू और दबथुवा गढ़ी में सुबह टहलने जा रही सात महिलाओं के साथ नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर कुंडल व पायजेब लूट ली थी। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई थी। अभी तक पुलिस लूट की घटना खुलासा नहीं कर पाई है। अब तीन महिलाओं से जेवरात लूटकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। वहीं, सोमवार को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा व नकदी लूट ली थी।


घटना की जांच की जा रही है। पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। -संजय कुमार जायसवाल, सीओ, सरधना

रोहटा। गांव चिंदौड़ी में लूट पीड़ित महिलाएं। संवाद

रोहटा। गांव चिंदौड़ी में लूट पीड़ित महिलाएं। संवाद

रोहटा। गांव चिंदौड़ी में लूट पीड़ित महिलाएं। संवाद

रोहटा। गांव चिंदौड़ी में लूट पीड़ित महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed