फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three wheeler collided with bus while riding, six injured

सवारी बैठा रही बस से भिड़ा थ्री व्हीलर, छह घायल

Mon, 22 Feb 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three wheeler collided with bus while riding, six injured
सवारी बैठा रही बस से भिड़ा थ्री व्हीलर, छह घायल
विज्ञापन

मवाना। रविवार की सुबह 8 बजे के आसपास हस्तिनापुर से मवाना आ रहा थ्रीव्हीलर चालक की लापरवाही के चलते खड़ी रोडवेज से टकरा गया। जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी से रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी।
रविवार की सुबह एक थ्री व्हीलर हस्तिनापुर से 6 सवारी लेकर मवाना के लिए चला था। थ्री व्हीलर में अनिल कुमार निवासी मुरादाबाद, अनिता निवासी वजीराबाद दिल्ली, ब्रजमोहन नानू सरधना, सुखमाल, राजू निवासीगण हस्तिनापुर सवार थे। थ्री व्हीलर को शिवा रहमापुर चला रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही थ्री व्हीलर गांव रानी नंगला मोड के पास पहुंचा तो वहां पर रोडवेज बस चालक बस को रोककर सवारी चढ़ा रहा था। सवारियों के अनुसार चालक की लापरवाही के चलते थ्री व्हीलर बस से टकराया है। जिसमें चालक सहित सभी 6 सवारियां घायल हो गई। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों में से चार को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं दौराला में सकौती मिल बाजार में रविवार को डिलीवरी देने आए युवक की बाइक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सरधना निवासी गौरव घायल हो गया। गौरव एक ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। वह सुबह सकौती बाजार में सामान की डिलीवरी देने गया था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्गी से टकराया बाइक सवार दंपती
बहसूमा। मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर बाइक सवार दंपती बुग्गी से टकराकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। रामराज चौकी प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि रामराज निवासी श्याम सिंह पुत्र राम सिंह पत्नी सावित्री के साथ मवाना से घर लौट रहे थे। डी मोंट फोर्ट स्कूल के पास अचानक सड़क पर भैसा बुग्गी आ गई। उससे टकराकर दंपती घायल हो गए। घटना के बाद किसान भैसा बुग्गी लेकर फरार हो गया। मामले में तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed