{"_id":"6714468de273e4ad4f0f14f6","slug":"three-vehicles-collided-on-the-expressway-four-passengers-including-gm-injured-meerut-news-c-72-1-mct1002-123171-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक्सप्रेसवे पर टकराए तीन वाहन, जीएम समेत चार सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक्सप्रेसवे पर टकराए तीन वाहन, जीएम समेत चार सवार घायल
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मुरादाबाद गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अल्टो कार से यहां से गुजर रही अर्टिगा और इंडिगो कार टकरा गईं। हादसे में इंडिगो सवार फाइनेंस कंपनी के जीएम समेत चार लोग घायल हो गए। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने घायलों को वाहनों से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन वाहनों के टकराने से एक्सप्रेसवे पर जाम के हालात बन गए। पेट्रोलिंग टीम ने ही वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
गाजियाबाद निवासी सोनू शर्मा शुक्रवार रात आल्टो कार में सवार होकर मेरठ से दिल्ली जा रहे थे। मुरादाबाद गांव के पास उनकी तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलटी और अर्टिगा और इंडिगो कार से टकरा गई। हादसे में अल्टो चालक सोनू शर्मा, अर्टिगा सवार संदीप गर्ग, इंडिगो में सवार चालक वैभव कुमार और फाइनेंस कंपनी के जीएम दिल्ली निवासी मनोज गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन चालकों ने एनएचएआई के कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त अल्टो में सोनू शर्मा फंस गया। टीम ने कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। हादसे के बाद आधा किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी। परतापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।