फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three thieves posing as customers stole two chains from the jeweler's shop.

Meerut News: ग्राहक बनकर आए तीन चोरों ने सराफ की दुकान से दो चेन उड़ाईं

Mon, 06 Nov 2023 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three thieves posing as customers stole two chains from the jeweler's shop.
भगत सिंह मार्केट में दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में दिख रहीं दो महिलाएं और एक युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली के भगत सिंह मार्केट में सराफ की दुकान में ग्राहक बनकर आईं दो महिला और एक युवक ने 18 ग्राम की दो चेन चोरी कर लीं। उनके जाने के बाद व्यापारी ने डिब्बे का वजन चेक किया तो दो चेन गायब मिलीं। व्यापारी ने एसएसपी को फोन किया और पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दुकान पर लगे दो सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिला और उनके साथ आया युवक चेन रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गढ़ रोड पर सम्राट पैलेस के रहने वाले पंकज अग्रवाल की भगत सिंह मार्केट में विकास ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम को उनकी दुकान पर दो महिलाएं और एक युवक आया और घर में शादी होने की बात कहकर सोने की चेन दिखाने के लिए कहा। व्यापारी ने डिब्बा खोला और चेन दिखानी शुरू कर दी। महिलाओं और युवक ने चेन पसंद नहीं आने की बात कहकर लेने से मना कर दिया और चले गए। व्यापारी ने डिब्बा उठाकर काउंटर पर रख दिया। कुछ देर बाद व्यापारी ने काउंटर खोला और डिब्बा अन्दर तिजोरी में रखने के लिए उठाया तो वजन कम लगा। डिब्बा खोलकर देखा तो 18 ग्राम की दो चेन नहीं मिलीं। इसके बाद व्यापारी ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को चोरी के बारे में जानकारी दी। व्यापारी पंकज अग्रवाल ने इस मामले की जानकारी मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल को दी। उन्होंने पुलिस को कॉल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। एसओ कोतवाली नरेश कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बदमाश किस दिशा में भागे आज सीसीटीवी फुटेज पूरे मार्केट की चेक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed