फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three thief catch in van

चोरी की वैन में सवार तीन लुटेरे पकड़े, नकदी बरामद

Tue, 17 Nov 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
three thief catch in van
चोरी की वैन में सवार तीन लुटेरे पकड़े, नकदी बरामद
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गढी खटीकान निवासी महिला से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने रविवार की रात में मारुति वैन सवार तीन बदमाशों को दबोचा। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई नकदी व तीन चाकू भी बरामद किये। पकडे़ गये लुटेरों ने अन्य लूट की घटना भी स्वीकार की। लूटपाट की घटना में दो आरोपी मुजफ्फरनगर से व एक मोहल्ला तकियाकैत निवासी हैं।
कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात में करीब दस बजे सरधना गंगनहर पुल के निकट से मारुति वैन सवार तीन बदमाशों को पकड़ा। पूछताछ में बदमाशों ने लूटपाट करने की घटनाएं कबूली। जिसमें गढ़ीखटीकान निवासी महिला अरुणा से की 12 हजार की लूट। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि लूटपाट में शामिल बदमाशों के पास चाकू बरामद हुए। आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी पिता-पुत्र हैं। गोपीचंद्र जैन पुत्र दामोदर दास जैन व मनोज जैन पुत्र गोपीचंद्र जैन और सरधना के ताकियाकैत निवासी मेहराज पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मारुति वैन, लूटी नकदी में से पांच हजार रुपये व तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेहराज का साथी आसिफ उर्फ बाला पुत्र वकील फरार है। उसके साथ मिलकर थाने पर दर्ज एक लूट की घटना में शामिल होना बताया। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मेले में जोकर से लुटेरा बने पिता-पुत्र
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला गढ़ीखटीकान निवासी महिला अरुणा के साथ हुई लूटराट में शामिल गोपीचंद व उसका बेटा मनोज मेले आदि में जोकर आदि का अभिनय करते थे। यही से उन्होंने छोटी मोटी लूटपाट शुरू की और उसके बाद मेले से बाहर क्षेत्र में भी लूटपाट शुरू कर दी। पूछताछ में उन्होंने मुजफ्फरनगर सीमा के करीब 100 किमी के दायरे में कई घटनाएं कबूली हैं। खर्चों को चलाने के लिए बैंकों में एक साथी से रैकी कराते और अन्य दो साथी सामान्य व्यक्ति की तरह से साइकिल पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देत। उसके बाद मारुति वैन में साइकिल को डालकर फरार हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed