{"_id":"64136e601273de023a0977c4","slug":"three-students-fined-suspended-for-three-months-meerut-news-c-14-1-mrt1004-157342-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन छात्रों पर जुर्माना, तीन माह के लिए निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन छात्रों पर जुर्माना, तीन माह के लिए निलंबन
विज्ञापन
मेरठ-परतापुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के हाॅस्टल में रैगिंग के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। दोनों पक्षों से माफीनामा लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। काॅलेज प्रशासन ने आरोपी तीनों छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया और तीन-तीन माह के लिए निलंबित कर दिया।
परतापुर थानाक्षेत्र में श्रीराम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हाॅस्पिटल है। यहां बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्रों का आरोप है कि सोमवार रात करीब 11 बजे इंटर्नशिप करने वाला शुभम प्रधान अपने दो साथियों व्योम चौधरी और निखिल राज (बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र) के साथ छात्रावास में शराब पीकर आया। तीनों ने छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर बाहर बुला लिया। कुछ छात्रों से कपड़े उतरवा दिए। छात्रों ने टोका तो गाली-गलौज और मारपीट की। उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया। छात्रों ने एंटी रैगिंग कमेटी से शिकायत की। वहां से काॅलेज प्रशासन को मेल आया।
उसके बाद काॅलेज प्रशासन ने परतापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रैगिंग के गंभीर अपराध में भी एनसीआर दर्ज की। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने बताया कि काॅलेज प्रशासन की तरफ से यूजीसी गाइडलाइन का पालन करते हुए छात्र निखिल, व्योम और शुभम पर 25-25 हजार का जुर्माना किया। तीनों छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित किया। कार्रवाई की रिपोर्ट एंटी रैगिंग सेल लखनऊ को भेज दी गई है। छात्रों के अभिभावकों को भी काॅलेज ने अवगत कराया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कॉलेज प्रशासन के रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि प्राथमिक शिकायत पर छात्रों पर कार्रवाई हो चुकी है। रैगिंग की आईपीसी में कोई अलग से धारा नहीं है। कॉलेज प्रशासन द्वारा रैगिंग की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस विधिक राय लेकर नामजद छात्रों पर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कॉलेज को भी चिट्ठी लिखी है कि वह जांच रिपोर्ट जल्द दें।