फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three persons injured in firing

हाई अलर्ट में लूट के विरोध में पिता-पुत्र सहित तीन किसानों को बदमाशों ने गोली मारी

Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
three persons injured in firing
महिलाओं को लूटा, पिता पुत्र सहित तीन को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को काजमाबाद गून में तमंचा दिखाकर दो महिलाओं के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर एक महिला के पति को गोली मार दी। भागते समय खेत पर काम कर रहे पिता पुत्र बदमाशों से भिड़े तो उन पर भी तमंचे से गोली चला दीं। तीनों घायलों को निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी। दूसरा गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा फरार हो गया। होली पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के दावों के बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
परतापुर क्षेत्र के कायस्थ गांवड़ी निवासी ईश्वर उर्फ बिल्लू रविवार दोपहर पत्नी मालती और पड़ोसी महिला सुबोध के साथ बाइक पर होली पूजन के लिए काजमाबाद गून गए थे। कच्चे रास्ते से लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। ईश्वर को तमंचे से आतंकित कर मालती और सुबोध से कुंडल लूट लिए। बाद में ईश्वर को गोली मार दी। बदमाश यहां से आगे निकले ही थे कि रास्ते में फसल को पानी देने के लिए पड़े पाइप से बाइक टकरा गई। इससे पाइप फट गया। खेत पर काम कर रहे मोनू और उसके पिता महकार सिंह ने विरोध किया तो उन्हें भी गोली मार दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच, काफी संख्या में ग्रामीण आ गए। उन्हें देखकर बदमाश जंगल में छिपने का प्रयास करने लगे। वहीं, कुछ ही देर में एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसमें एक बदमाश अतीक उर्फ अतीकुर्रहमान को पैर में गोली लगी, दूसरा बदमाश रितिक पकड़ा गया जबकि तीसरा आरोपी विपिन फरार हो गया। अतीक खैर नगर देहली गेट का रहने वाला है जबकि रितिक और विपिन परतापुर के रिठानी गांव के रहने वाले हैं। अतीक पर लूट, डकैती और हत्या के कई केस दर्ज हैं। वह हाल में हत्या के एक मामले में जेल से छूट कर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्रामीणों ने दिखाया साहस, तब पकड़े गए बदमाश
मेरठ। महिलाओं से लूट और किसानों पर हमले के बाद बदमाश भाग ही रहे थे कि ग्रामीण जुटने लगे। बदमाश जंगल में छिपने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाया तो एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में एक अन्य बदमाश धरा गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed