{"_id":"5fe8e9b98ebc3e3c52614859","slug":"three-people-including-two-women-died-in-separate-accidents-mawana-news-mrt517724525","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बहसूमा/जानीखुर्द। जनपद में रविवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर निवासी बिजेंद्र पुत्र भागमल सुबह में बाइक पर सवार होकर मां सीमा एवं ताई भगवती (56) को गांव हुसैनपुर में गमी में शामिल होने जा रहा था। नया गांव के मुख्य मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार भगवती की मौत हो गई। बिजेंद्र एवं उसकी मां सीमा घायल हो गए। जानकारी पाकर मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। इस पर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं, मृतका के पुत्र अमित ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरा सड़क हादसा मेरठ-बागपत मार्ग पर जानीखुर्द में पेट्रोल पंप के समीप हुआ। गांव कुराली निवासी गौरव शर्मा अपनी मां मंजू (50) के साथ दोपहर में किसी काम से जानी के जा रहा था। जानीखुर्द में पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पहिया मंजू के ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गौरव घायल हो गया। उधर, मौके से भाग रहे ट्रक चालक को भीड़ ने पकड़कर पिटाई कर दी। उसे बाद में पुलिस ने बचाकर थाने भेज दिया। घायल गौरव शर्मा पुत्र सोहनलाल ने आरोपी ट्रक चालक विजेंद्र गांव सिखेड़ा थाना चांदीनगर जिला बागपत के खिलाफ दर्ज कराई है।
तीसरा हादसा कांवड़ मार्ग पर भोला चौकी के समीप सुबह में कोहरे के कारण हुआ। दिल्ली के बुराड़ी निवासी मोनू तोमर पत्नी ज्योति के साथ बीमार बुआ से मिलने सरधना जा रहा था। भोला चौकी के समीप बाइक रोककर मोनू और उसकी पत्नी सड़क किनारे आग से हाथ सेंकने लगे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। पुलिस व ग्रामीण घायल कार चालक समेत सभी चार लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों मोनू की पत्नी ज्योति और एक अन्य व्यक्ति दिलनवाज निवासी सिसौला खुर्द है। पुलिस ने उत्तम नगर दिल्ली निवासी कार चालक संजीव को हिरासत में ले लिया। मृतक मोनू के चाचा राकेश तोमर निवासी बुराड़ी ने आरोपी कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।