{"_id":"699c93ec58e1aaebf60f9016","slug":"three-people-including-a-woman-injured-in-separate-road-accidents-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107446-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम खुलवाया।
लोगों ने बताया कि की रोड पर मोदीपुरम की ओर ईको वैन जा रही थी, जिसकी टक्कर सवारी से भरे टेंपो से हो गई। अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। टेंपो चालक दौराला निवासी जुनैद, महिला लोकेंद्री घायल हो गए। दूसरे हादसे में एक रोडवेज बस मुजफ्फरनगर की ओर जा रही थी, उसकी टक्कर सामने जा रही कार से हो गई। कार सवार युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट की। लोगों के विरोध करने पर चालक को छोड़कर युवक भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि थाने पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।