फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three members of gang supplying ganja from West Bengal arrested

पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर सप्लाई करने वालों का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three members of gang supplying ganja from West Bengal arrested
पश्चिम बंगाल से गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले गैंग का सोमवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सुभाष नगर तिलकनगर दिल्ली निवासी ओमी पंवार, टैगोर गार्डन पश्चिम दिल्ली निवासी हरिया और पैसेफिक मॉल के पीछे तिलकनगर दिल्ली निवासी चीकू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ शहर में टीपीनगर, ब्रह्मपुरी समेत कई जगह पर गांजा सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 25 लाख रुपये की कीमत का 280 किलो गांजा बरामद कर लिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी निवासी पलाश उन्हें गांजा मुहैया कराता है। पश्चिम बंगाल से वह गांजा भेजता है और फिर वह सभी लोग मिलकर उसको दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते हैं। यह गांजा उन्हें मेरठ में टीपीनगर की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी रिंकू सासी और उसकी साली अनिता को देना था। पुलिस ने चंद्रलोक कॉलोनी में दबिश दी, लेकिन रिंकू और अनिता नहीं मिले।
विज्ञापन

रिंकू और अनिता का बड़ा नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक पलाश अक्सर चंद्रलोक कॉलोनी में रुकता है। रिंकू और अनिता की मदद से उसने मेरठ में बड़ा नेटवर्क बना रखा है। इनके माध्यम से ही गांजा सप्लाई हो रहा है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार गढ़ रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा समेत कई ठिकानों का पता चला हे। शिक्षण संस्थानों के बाहर भी नशे का अवैध कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed