फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three medical staff terminated for misbehaving with a deaf and mute woman

Meerut News: मेडिकल में मूकबधिर महिला से अभद्रता, तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त

Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three medical staff terminated for misbehaving with a deaf and mute woman
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के लावारिस वार्ड में भर्ती एक मूकबधिर महिला (50) के साथ तीन कर्मचारियों ने अभद्रता की और डंडे से पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राचार्य ने इसका संज्ञान लेते हुए तीनों संविदा कर्मचारियों वार्ड आया रेनु व रीना और वार्ड बॉय आसिफ को तत्काल प्रभाव से स्थायी रूप से सेवा मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इस महिला के पैर में फ्रैक्चर है। यह 31 जुलाई 2025 से अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और उनकी लगातार निगरानी कराई जाती है। निगरानी करने वाले स्टाफ ने बताया कि मंगलवार सुबह की सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीनों आरोपी अस्पताल कर्मचारी महिला के साथ अभद्रता कर रहे हैं। एक महिला डंडे मार रही है। उन्होंने खुद फुटेज देखी और तत्काल प्रभाव से तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही बाकी स्टाफ को भी हिदायत दी गई है कि अगर किसी ने मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed