फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three including father and daughter convicted in Abhishek murder case got life imprisonment

अभिषेक हत्याकांड में दोषी पिता-पुत्री समेत तीन को आजीवन कारावास

Fri, 29 Aug 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Three including father and daughter convicted in Abhishek murder case got life imprisonment
मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के अटौरा गांव में 26 मार्च 2021 को की गई अभिषेक की हत्या में एडीजे-12 की कोर्ट ने अदिति और उसके पिता अनुज व चाचा ओमकार सिंह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभिषेक की प्रेम प्रसंग में पीटने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। उसका शव बोरे में बांधकर तालाब किनारे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

अटौरा गांव निवासी अभिषेक के पिता राजकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनके पुत्र का गांव की ही अदीति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि इस मामले में कई बार पंचायत हुई लेकिन प्रेमी युगल मानने को तैयार नहीं था। आरोप है कि युवती के पिता और चाचा कई बार अभिषेक को मारने की धमकी दे चुके थे। 26 मार्च 2021 की रात को अभिषेक प्रेमिका के घर गया था। अभिषेक को जाते समय उसके भाई आशीष ने देखा था। उसने अभिषेक को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और चला गया। देर रात 12 बजे तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिवार के लोग रातभर अभिषेक को तलाशते रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे गांव के वचन सिंह और पारिक ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे खेत से लौटते समय युवती के परिजनों को बुग्गी पर बैठ तालाब की ओर जाते हुए देखा था। बुग्गी में बोरी रखी थी। वे तालाब की ओर गए। यहां तालाब के किनारे अभिषेक का शव बोरी में मिला। राजकुमार ने अदिती व उसके पिता अनुज कुमार, चाचा ओमकार सिंह, दादा महिपाल और अभिषेक उर्फ पोलार्ड के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिपाल और अभिषेक को दोषी नहीं पाए गए। कोर्ट ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदिती, अनुज और ओमकार को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed