फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three houses damaged due to continuous rain, household goods buried under the debris

Meerut News: लगातार बारिश से तीन मकान क्षतिग्रस्त, घरेलू सामान मलबे में दबा

Fri, 10 Jul 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Three houses damaged due to continuous rain, household goods buried under the debris
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण तीन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना के समय मकानों में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्राम मामीपुर निवासी सोनू कुमार तथा ग्राम किशोरपुर निवासी सतबीर और मनोज के मकान लगातार बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों की दीवारें और छत का हिस्सा गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि टीवी, फ्रिज, कुर्सियां, खाट, संदूक सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान टूट गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों की मदद की। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed