{"_id":"68a601c6bd95af5467069b4c","slug":"three-day-security-and-safety-training-started-at-district-education-and-training-institute-meerut-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109819-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेरठ में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मेरठ में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ
Wed, 20 Aug 2025 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें फायर स्टेशन की टीम के अधिकारियों ने आग लगने के कारण और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने किया। नोडल अधिकारी नरेश कुमार एवं प्रवक्ता प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि सुरक्षा और संरक्षा हमारे जीवन का मूल आधार है। यह प्रशिक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि व्यवहारिक जीवन में अपनाने योग्य अनिवार्य प्रक्रिया है। नरेश कुमार ने सुरक्षा एवं संरक्षा के विभिन्न आयामों जैसे मानसिक, सामाजिक, अग्नि सुरक्षा, बाढ़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भूकंप से बचाव, साइबर क्राइम, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से विचार रखे। उप निरीक्षक योगेश पांडे एवं प्रीति शर्मा ने महिला सुरक्षा, अफवाहों से बचाव, चोरी एवं ठगी से संबंधित सावधानियों पर मार्गदर्शन दिया।
अरविंद गौरव ने विद्यालय में सुरक्षित वातावरण के निर्माण एवं किशोरावस्था की समस्याओं पर प्रकाश डाला। नरेश कुमार ने बालश्रम के कारणों, उसके दुष्परिणामों एवं उन्मूलन के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, बालश्रम निवारण से संबंधित कानूनों, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा शिक्षकों की भूमिका पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फायर स्टेशन की टीम से प्रेमपाल सिंह, सचिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, रंजीत सिंह ने आग लगने के कारणों, उसके प्रकार एवं उससे बचाव के उपायों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। साथ ही, आग बुझाने का रोचक एवं उपयोगी प्रदर्शन (डेमो) भी किया।