फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-day mega camp in 14 districts of Western region from today

Meerut News: पश्चिमांचल के 14 जिलों में तीन दिवसीय मेगा कैंप आज से

Tue, 14 Oct 2025 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 14 Oct 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Three-day mega camp in 14 districts of Western region from today
मेरठ। पश्चिमांचल के 14 जिलों में एमडी ईशा दुहन के निर्देश पर बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए प्रत्येक वितरण खंड पर 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को मेगा कैंप अभियान आयोजित किया जाएगा। शिविरों में विद्युत बिल जमा कराने, पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, बिल संशोधन, लोड वृद्धि, खराब मीटर बदलने की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एमडी ने बताया कि आरएमएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण भी कैंप में किया जाएगा। प्रत्येक कैंप में संबंधित अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। अधीक्षण अभियंता (वितरण) अपने क्षेत्र के अंतर्गत सभी खंडों में कैंप की समीक्षा करेंगे। एमडी ईशा दुहन ने बताया गया कि इस मेगा कैंप अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की सभी विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना तथा उन्हें निगम की योजनाओं से जोड़ना है। निगम उपभोक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन




घंटाघर एवं रेलवे रोड क्षेत्रों में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

मेरठ। उपकेंद्र घंटाघर के अंतर्गत 11 केवी फीडर घंटाघर एवं रेलवे रोड के अंतर्गत एसपी सिटी कार्यालय के पीछे 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक लाला का बाजार, खैरनगर का कुछ क्षेत्र, कबाड़ी बाजार, रेलवे रोड, दिल्ली रोड इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed