फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-day detention will speed up the work of rapid rail

तीन दिन की बंदी रैपिड रेल के कार्य को देगी रफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three-day detention will speed up the work of rapid rail
मेरठ। कोरोना के कारण तीन दिन तक शहर बंद रहेगा। इसी को देखते हुए शहर में शुरू होने वाले रैपिड रेल के भूमिगत स्टेशन और टनल खोदाई कार्य को गति मिलेगी। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने नगर निगम को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन अब लॉकडाउन के कारण इस कार्य को रफ्तार दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के शनिवार और रविवार के संपूर्ण लॉकडाउन और सोमवार को जिला प्रशासन की साप्ताहिक बंदी से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शहर में मेट्रो प्लाजा से लेकर बेगमपुल तक भूमिगत स्टेशन और टनल खोदाई का कार्य किया जाना है। इसे देखते हुए बैरिकेडिंग की जानी है। शहर में इस रूट पर कई स्थानों पर अतिक्रमण किया हुुआ है। जिससे कार्य की रफ्तार बढ़ाने मेें दिक्कतें आ रही थीं। टनल खोदाई से पहले कई प्राथमिक कार्यों को किया जाना है। अभी टनल खोदाई के लिए सदर तहसील से लेकर भैंसाली बस अड्डे तक मशीन को एसेंबल किया जाएगा।
विज्ञापन

5.8 किमी का किया जाना है निर्माण
करीब 5.8 किमी में टनल खोदाई कार्य किया जाना है। पिछले दिनों बेगमपुल पर वनवे किए जाने के बाद यातायात व्यवस्था में काफी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन अब तीन दिन की बंदी से कार्यों की रफ्तार बढ़ाकर इसे जल्द से जल्द किया जा सकता है। इसमें मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन को बनाया जाना है। इसके लिए डाउन रैंप सहित अन्य कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed