फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three crore rupees worth proposal passed in the board meeting of the area Panchayat

Meerut News: क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव पास

Wed, 11 Feb 2026 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Three crore rupees worth proposal passed in the board meeting of the area Panchayat
सरूरपुर। क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक में शामिल जनप्रतिनि​धि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर खुर्द ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने की। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।
बैठक में विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, हैंडपंप रिबोर तथा पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत और ग्राम स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी आरके सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed