फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three child has died in bus accident at Shamli of Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने तीन बच्चों को कुचला, मौके पर मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 04 Dec 2020 02:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Three child has died in bus accident at Shamli of Uttar Pradesh
इसी बस ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शुक्रवार को एक बड़ी घटना हो गई। एक रोडवेज बस ने तीन बच्चों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: गंगा सर्किट में शामिल होने से चमकेगा बिजनौर का पर्यटन, देखिए ये तस्वीरें
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीजों का हाल जाना। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सहारनपुर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने कस्बे में बस का इंतजार कर रहीं महिलाएं और बच्चों को कुचल डाला। हादसे में अलग-अलग परिवारों के तीन बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा व तीन महिलाओं को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

घटना थाना भवन कस्बे के चरथावल बस स्टैंड की है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे करीब एक दर्जन यात्री चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ यात्री इसी तिराहे पर मुजफ्फरनगर की ओर अपने घर जाने का इंतजार कर रहे थे। उसी समय एक अनियंत्रित रोडवेज बस मौके पर पहुंची और यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में बागपत के एक व मुजफ्फरनगर जिले के अलग-अलग गांव निवासी दो बच्चों की मौत हो गई।

इसके अलावा एक बच्चा व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक
1. मयंक (9 वर्ष) पुत्र मोहित निवासी निरपुड़ा बागपत।
2. रोहित (12 वर्ष) पुत्र देवीचंद निवासी लुहारी खुर्द, मुजफ्फरनगर
3. इशिका (3 वर्ष) पुत्री जोनी निवासी सलेमपुर मुजफ्फरनगर।

घायल 
1. अंजु (25 वर्ष) पत्नी मोहित
2. कार्तिक (03 वर्ष) पुत्र मोहित निवासी निरपुड़ा बागपत।
3. जहान्वी (07 वर्ष) पुत्री जोनी निवासी लुहारी खुर्द मुजफ्फरनगर।
4. जूली (23 वर्ष) पत्नी प्रवेश निवासी सलेमपुर, मुजफ्फरनगर।
5. मयंक (9 माह)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed