फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: गंगा सर्किट में शामिल होने से चमकेगा बिजनौर का पर्यटन, देखिए ये तस्वीरें

Fri, 04 Dec 2020 03:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Dec 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Bijnor tourism will shine after joining Ganga circuit in Uttar Pradesh
गंगा बैराज - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर से बलिया तक गंगा सर्किट बनाने की कवायद चल रही है। बिजनौर के बालावाली, महात्मा विदुर की कुटी व गंगा बैराज को गंगा सर्किट में शामिल करने के बाद कॉरीडोर बनाने का बीड़ा उठाया गया है। ये आपस में जुड़े तो धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ जिले में विकास की नई बयार बहेगी। पर्यटन के पटल पर बिजनौर अलग से चमकेगा। 



बिजनौर से बलिया तक गंगा किनारे के 27 शहरों व जिलों के धार्मिक स्थलों को गंगा सर्किट के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। बिजनौर के महात्मा विदुर की कुटी, बालावाली, व गंगा बैराज को गंगा सर्किट  में शामिल करने की कवायद चल रही हैं। जिले में धार्मिक स्थलों को गंगा से जुड़ने से जिले में पर्यटन केंद्र के रूप में ये विकसित होंगे। तमाम पर्यटकों की फिर यहां आने की संभावना है।

Bijnor tourism will shine after joining Ganga circuit in Uttar Pradesh
बिजनौर के गंज में स्थित विदुर कुटी। संवाद - फोटो : अमर उजाला

महात्मा विदुर की कुटी गंगा से कुछ दूरी पर गंज दारानगर में है। महाभारत काल के दौरान भगवान कृष्ण ने इस कुटी पर ही दुर्योधन की मेवा को त्यागकर बथुए का साग खाया था।

विदुर कुटी को पर्यटन केंद्र बनाने की पहले से ही कवायद चल रही है। जिले के साथ बाहर से आने वाले लोग अभी भी इस कुटी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। 

Bijnor tourism will shine after joining Ganga circuit in Uttar Pradesh
बिजनौर में बालावाली का निर्माणाधीन पुल। संवाद - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर अभ्यारण्य में बारहसिंघा
बालावाली से बिजनौर, चांदपुर, गजरौला तक बने मार्ग का गंगा साइड का क्षेत्र हस्तिनापुर अभ्यारण्य में आता है। यहां बारहसिंघा भी हैं। यहां के अलावा बारहसिंघा लखीमपुर में मिलते हैं। गंगा क्षेत्र में सर्दियों में विदेशी पक्षी आते हैं। गंगा के दूसरी और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में वन्य प्राणियों के लिए हैदरपुर वेडलैंड बना है, जो पक्षी प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान है। 

फैक्टरी और पुल हैं दर्शनीय 
यहां गंगा पर रेलवे का 1888 में बना ऐतिहासिक पुल है। रेलवे ने इसे 2001 में रिटायर कर प्रदेश सरकार को सौंप दिया। प्रदेश सरकार ने 128  साल पुराने पुल को 2016 में सड़क यातायात के लिए खोला। 1888 में एक किमी मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 27 लाख 94 हजार की लागत आई थी। अब बालावाली गंगा पर वाहनों के लिए नया पुल भी तैयार हो रहा है। यहां 1923 में बनी अपने समय की एशिया की सबसे बड़ी गंगा ग्लास वर्क्स है। कांच के सामान बनाने वाली यह फैक्टरी 72 साल सेवा देकर 1995 में बंद हो गई। 500 बीघा में बनी इस फैक्टरी में उस समय 2500 से ज्यादा श्रमिक काम करते थे। पंजाब के होशियार पुर के रहने वाले इंजीनियर विष्णु दत्त द्वारा स्थापित यह फैक्टरी दर्शनीय स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor tourism will shine after joining Ganga circuit in Uttar Pradesh
बिजनौर में गंगा बैराज का पुल। संवाद - फोटो : अमर उजाला

पिकनिक स्पॉट में विकसित हो रहा बैराज
गंगा बैराज हाईवे से जुड़ा होने के कारण बिजनौर के साथ मुजफ्फरनगर जिले के भी काफी श्रद्धालु यहां स्नान को आते हैं। घाट सुंदर बने होने और रोशनी की बढ़िया व्यवस्था होने के चलते गर्मियों में लोग पिकनिक मनाने भी बैराज पर पहुंचते हैं। रोजाना शाम होने वाली गंगा आरती में भी भीड़-भाड़ रहती है। बैराज गंगा पर मोटर वोट चलने से अब खूब लोग वहां पहुंचने लगे हैं। मोटर वोट से लोग विदुर कुटी तक खूब नौका विहार करते है।

विज्ञापन
Bijnor tourism will shine after joining Ganga circuit in Uttar Pradesh
बालावाली का पुराना पुल। - फोटो : अमर उजाला

कॉरीडोर बनाने की उठी मांग
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने गंगा बैराज और विदुर कुटी को विकसित करने की मुख्यमंत्री से मांग की है। उन्होंने गंगा बैराज के बिजनौर साइड के बंदे में जमा पानी में वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने को भी कहा है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक उन्होंने बैराज, विदुर कुटी व बालावाली को गंगा सर्किट में शामिल करके कॉरीडोर बनाने की मांग की है। सदर विधायक सुचि चौधरी मौसम व पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने भी इसका बीड़ा उठाया हैं। एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के एमडी विदित कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिजनौर बैराज से विदुर कुटी तक कॉरीडोर बनाने की मांग की हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed