फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three child died from Fever in a week in Saharanpur District, Seventy people died till now

सहारनपुर: बुखार से चार दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, जिले में अब तक 70 ने दम तोड़ा

Sun, 20 Oct 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Three child died from Fever in a week in Saharanpur District, Seventy people died till now
बुखार - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में बुखार ने अपने पांव पसारे हुए हैं। वहीं बुखार से जिले के लोगों में दहशत बनी हुई है। रविवार को रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव नाइनगली उर्फ माजरी में बुखार से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


जबकि चार दिन पूर्व ही इस घर में एक बच्चे की बुखार से मौत हो चुकी है। परिवार में लगातार हुई बच्चों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। उधर स्वास्थ्य विभाग बुखार से हो रही इन मौत के बाद हरकत में आया और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर रोगियों की चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन बच्चों की लगातार मौत होने से इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि बुखार जनपद में अब तक 70 से अधिक लोग कोमौत की नींद सुला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को नागल सीएचसी के तहत आने वाले गांव बोहडूपुर में बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। गांव में महिला की बुखार से मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को गांव में कैंप लगा कर रोगियों की जांच की।
 

Three child died from Fever in a week in Saharanpur District, Seventy people died till now
मचछर मारने के लिए गांव में स्प्रे कराते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अन्नू पत्नी अंकित उपाध्याय पिछले एक सप्ताह से बुखार की चपेट में थी। जिसका इलाज पीजीआई पिलखनी चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

इसके अलावा गांव में अब्दुल हमीद, जैद, मोनू, विनीत, आकाश, रजत, अतर सिंह, सुरेंद्र, हंसराज, राधा, शिवकुमार, सोनी, विशाल, माया, श्रवण, कंवरपाल, निशांत, बेबी, दुष्यंत, श्रीपाल, रूपवती समेत करीब 60 लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें से ज्यादातर का इलाज सहारनपुर के निजी अस्पतालों में चल रहा है।

 ग्राम प्रधान सुनील उर्फ सोनू सैनी ने बताया कि उन्होंने मौखिक रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकों को सूचना दी लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए केवल गांव में फागिंग कराई गई थी।

इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. विकास पाल से बात की गई उन्होंने कहा की आज गांव में टीम के साथ वह खुद मौजूद हैं। बुखार पीड़ितों की स्लाइड तैयार कराई जा रही है। साथ ही गांव में डेंगू के लार्वा की खोज भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed