फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three cattle died due to poisonous substance, gang suspected

जहरीले पदार्थ से तीन मवेशी मरे, गिरोह पर शक

Thu, 05 Jun 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died due to poisonous substance, gang suspected
लावड़। लावड़ क्षेत्र में पिछले दो दिन में जहरीला पदार्थ खाने से तीन मवेशियों सहित एक संरक्षित पशु की मौत हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव निवासी फुरकान ने बताया कि दो दिन पहले उसके एक मवेशी की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह जब वह मवेशी को चारा डालने पहुंचा तो दो अन्य मवेशी और एक संरक्षित पशु भी मृत मिले। उसने आसपास जाकर देखा तो एक काले रंग का कोई जहरीला पदार्थ पड़ा मिला। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जहर खुरानी गिरोह मवेशियों की जान लेने का काम कर रहा है। ग्रामीण इस घटना को लेकर परेशान हैं। मवेशियों की मौत से करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सनव्वर का कहना है कि तीन मवेशियों और एक संरक्षित पशु की मौत से किसान की कमर टूट गई है। पीड़ित को मुआवजा मिलना चाहिए और पुलिस को मामले में सख्त करनी चाहिए। मुआवजे के लिए वह भी हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचौली थाने के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मवेशी और संरक्षित पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जो भी इस तरह का काम कर रहे हैं, उनका जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed